पोड़ैयाहाट : प्रखंड अंतर्गत झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी की एक आवश्यक बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर हांसदा के द्वारा किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम जो सरकार के द्वारा 12 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलना है उस कार्यक्रम को झामुमो अपने कार्यकर्ताओं के बल पर सफल बनाने का प्रयास करेंगे। कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर जन जागरण अभियान चलाकर सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब मजदूर बेसहारों को देने का प्रयास किया जाएगा और पंचायत में प्रत्येक दिन झामुमो के कार्यकर्ता झंडा बैनर के साथ वहां पर उपस्थित रहेंगे साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे।

                कार्यक्रम करते हुए झामुमो
 
इस कार्यक्रम में घनश्याम यादव, जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय समिति सदस्य के द्वारा 7 अक्टूबर 2022 को जो रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा सभा को निर्देशित किया गया उसी निर्देश के आलोक में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर विश्वास दिलाया कि पोड़ैयाहाट प्रखंड में घोषित (200000) दो लाख का इनाम प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। इस कार्यक्रम में पुष्पेंद्र टूटू , केंद्रीय समिति सदस्य राजेंद्र दास, केंद्रीय समिति सदस्य जितेंद्र भगत, प्रखंड सचिव महादेव बढ़िया, जिला 20 सूत्री सदस्य श्याम हेंब्रम, प्रखंड बीस सूत्री सदस्य मोतीराम मुर्मू , नारायण मुर्मू , रामदेव स्वराज, जीवन अंसारी, आमिर अंसारी, रामजी पंडित, बालकिशोर मुर्मू , गिरीश मुर्मू , बेटका मुर्मू आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post