गोड्डा : महागामा प्रखंड अंतर्गत ऊर्जानगर एक्सपर्ट हॉस्टल में महागामा विधानसभा के युवा कांग्रेस इकाई के साथियों के साथ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने एक बैठक की, जिसमें विशेष रूप से महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह बैठक में शामिल हुई। 

इस बैठक में स्पष्ट रूप से जल्द से जल्द ईसीएल महागामा और आउट सोर्सिंग कंपनी में 75 प्रतिशत स्थानीय युवाओं की बहाली की प्रक्रिया को लागू करने की बात कही गई। प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज ने कहा कि महागामा कांग्रेस यूथ मोर्चा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। 
         प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज के साथ         महागामा विधायक


उन्होंने कहा की झारखंड के अन्य उपक्रमों संस्थानों में भी जल्द से जल्द 75 प्रतिशत सीट पर झारखंड के स्थानीय युवा की बहाली शुरू हो। साथ ही झारखण्ड सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ता स्कीम की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की बात कही। 

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज ने सरकारी नियुक्तियों को जल्द निकाले जाने की झारखंड सरकार से मांग की। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने महागामा विधायक के द्वारा पूर्ण सहयोग दिए जाने की बात कहीं। पूर्व में दीपिका पांडे सिंह भी युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय स्तर की पदाधिकारी रह चुकी हैं। 

झारखंड के छात्र युवा हित में हर संभव कार्य करने की बात विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कही। बैठक में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मुन्ना राजा, महागामा विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष इम्तियाज रिजवी, सरफराज, मुस्ताक, नदीम राज एवं अन्य कांग्रेस के युवा सदस्य शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post