संवाददाता : गोड्डा, झारखंड 


गोड्डा जिले की जितपुर खनन परियोजना के तहत स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाइट मोटर व्हीकल (एलएमवी) ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस पहल के तहत पहले बैच में 17 युवकों को 21 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए रवाना किया गया है।


यह प्रशिक्षण दक्षता मोटर ड्राइविंग स्कूल, गोड्डा के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करना है।




कार्यक्रम का शुभारंभ जितपुर पंचायत की मुखिया मेरी मार्गेट हेंब्रम ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी सहायक होंगे।


टेरी माइनिंग के परियोजना प्रमुख रितेश कुमार तिवारी ने बताया कि अगले चरण में परियोजना से प्रभावित परिवारों की महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के लिए तीन ई-टोटो उपलब्ध कराने की योजना है।


स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने वाला कदम बताया। इस अवसर पर टेरी माइनिंग लिमिटेड की सीएसआर टीम से अनिरुद्ध दास और संतोष कुमार, तथा भूमि-राजस्व टीम से सदानंद सिंह, राजू सिंह, सुषमा सोरेन, अजीत झा, अभिषेक, बासुदेव और गायत्री उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post