संवाददाता : गोड्डा, झारखंड 


गोड्डा की राज लक्ष्मी का सब-जूनियर (U-15) राष्ट्रीय रग्बी 7s चैम्पियनशिप के लिए झारखंड टीम में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 15 से 18 जनवरी 2026 तक भुवनेश्वर, ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित होगी। इस दौरान गोड्डा जिला रग्बी फुटबॉल संघ के महासचिव करन कुमार कश्यप को झारखंड टीम का कोच नियुक्त किया गया है।


राज लक्ष्मी का चयन उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और गोड्डा जिला रग्बी फुटबॉल संघ द्वारा दिए जा रहे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण का परिणाम है। यह गोड्डा जिले के लिए गर्व का विषय है कि जिले की एक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।


महासचिव करन कुमार कश्यप की कोच के रूप में नियुक्ति भी जिले के लिए सम्मान की बात है। वे झारखंड टीम का मार्गदर्शन करेंगे, जिससे जिले के खेल प्रशिक्षकों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।


संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर झा ने राज लक्ष्मी और कोच करन कुमार कश्यप को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि गोड्डा जिला रग्बी के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है।


गोड्डा जिला रग्बी फुटबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने राज लक्ष्मी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post