संवाददाता : साहिबगंज, झारखंड 

झारखंड के साहेबगंज जिले के बरहेट प्रखंड स्थित भोगनाडीह में हूल दिवस कार्यक्रम को लेकर संताल ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हुई। इस दौरान ग्रामीण घायल हो गए। और आदिवासियों के तीर से एक पुलिस अधिकारी समेत तीन जवान घायल हो गए।


घटना सिदो-कानू की जन्मस्थली भोगनाडीह में हुई। सिदो-कानू के वंशज मंडल मुर्मू 30 जून को हूल दिवस पर स्थानीय स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करना चाहते थे। उन्होंने प्रशासन को लिखित सूचना दी, लेकिन अनुमति नहीं मिली।



प्रशासन की मनाही से नाराज ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। बाद में प्रशासन ने मौखिक अनुमति दी। हालांकि, देर रात प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए बनाए गए मंच को नुकसान पहुंचाया। मंडल मुर्मू का कहना है कि उन्होंने लिखित अनुमति मांगी थी। गांव के मांझी और ग्रामीण उनके समर्थन में हैं।



साहिबगंज एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि स्थिति अब सामान्य है। सरकारी कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ। मेला भी शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। घायल पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post