गोड्डा : जिला प्रशासन को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की सोमवार  01 अक्टूबर 2024 को प्रातः 05.05 बजे एक मोबाइल नंबर 7909056227 जिसका धारक शशि शंकर झा, पे० सुधीर झा, सा० डेरमा, पो० सनौर, थाना पथरगामा, जिला गोड्डा के नाम से पंजीकृत है तथा इस मोबाईल से शालीग्राम यादव, महुआटोली नामकुम, थाना नामकुम, जिला रांची, मोबाईल नम्बर 9430142109 से प्राईवेट कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर विभिन्न तिथियों को कुल 867480 आठ लाख सड़सठ हजार चार सौ अस्सी रुपया कि ठगी किया गया था। 

उक्त के आलोक में गोड्डा नगर थाना काड संख्या 235/24 सुसंगत धाराओं में दर्ज किया गया। उक्त कांड के मोबाईल धारक शशि शंकर झा, पिता स्व० सुधीर झा, सा० डेरमा, पो० सनौर, थाना पथरगामा, जिला गोड्डा, वर्तमान पता शिवपुर दुर्गा मंदिर के पीछे थाना गोड्डा नगर, जिला गोड्डा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। वहीं इस मामले में अभियुक्त की गिरफ्तारी के पश्चात नगर थाना में डीवाईएसपी बिनेश लाल द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे मामले की जानकारी दी गई। वहीं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उक्त छापामारी दल में दिनेश कुमार महली, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गोड्‌डा नगर थाना, शशिकांत, पुलिस अवर निरीक्षक, नगर थाना गोड्डा, संजय कुमार सिह, पुलिस अवर निरीक्षक, नगर थाना गोड्डा, विपिन कुमार यादव पुलिस अवर निरीक्षक गोड्डा नगर थाना एवं पुलिस सशस्त्र बल शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post