रिपोर्ट - अमरेंद्र सिंह बिट्टू ( गोड्डा, झारखंड ) 

गोड्डा : झारखंड में लोक सभा आम चुनाव को लेकर झारखंड- बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र के खटनई चेकपोस्ट पर वाहनों और यात्रियों की गहन चेकिंग की जा रही है। झारखंड और बिहार के इस बॉर्डर से प्रतिदिन लाखों लोग बिहार राज्य में प्रवेश करते हैं और ये चेकपोस्ट सबसे व्यस्त चेकपोस्ट है, रात दिन यात्री इससे गुजरते हैं। झारखंड और बिहार के मध्य एक चीड़ नदी बहती है जो दोनो राज्यों की सीमाओं के मध्य बिहार की सीमा में ही बहती है। 



दोपहिया चारपहिया बस ऑटो रिक्शा हाइवा ट्रकों का आवागमन इस चेक पोस्ट से गुजरते हैं मादक पदार्थों की तस्करी से लेकर अपराधियों द्वारा भी इस रास्ते का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता रहा है। आज आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर शांति के साथ निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव संपन्न कराने को लेकर गोड्डा गोड्डा अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव के साथ गोड्डा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयप्रकाश नारायण चौधरी ने चेकपोस्ट का गहन निरीक्षण कर वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post