तेज रफ्तार हाइवा  ने एक बाइक सवार यूवती को मारी टक्कर मिली जानकारी के मुताबिक गोड्डा के सिकटिया निवासी प्रियंका पथरगामा sbsspsj कॉलेज पथरगामा जा रही थी। इसी दरम्यान गोड्डा पीरपैंती रोड स्थित मालिनी मोड़ के नजदीक तेज रफ्तार हाईवा ने टक्कर मार दी। जोर दार टक्कर से बाइक सवार प्रियंका की घटना स्थल पर मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है। की बाइक पर सवार दो बहन एक भाई एग्जाम देने जा रहे थे। जो की मिर्तक के भाई को काफी चोटे आई है। 



हालंकि की एक बहन की सुरक्षित होने की जानकारी मिली है।  वही आक्रोशित ग्रामीणों ने आज गोड्डा पीरपैती मुख्यमार्ग को घंटो जाम किया और खूब हो हल्ला किया वही उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क में जो भी हाइवा वाहन चलती है वो तेज रफ्तार में चलती है। अपने निश्चित गति सिमा से ज्यादा स्पीड चलने के कारण हाइवा वाहन के चालक खुद को कंट्रोल नही कर पाते है जिसके वजह से इस प्रकार का घटना लागतार सामने आता हु। वही दूसरे व्यक्ति ने बताया कि अभी गोड्डा में फ़ॉरलाइन का काम चालू है और उनके कंस्ट्रक्शन में जितने भी हाइवा चलती है उसमें ब्रेक का कोई काम नही लगता है। 



और हमेशा हजारों वाहन फुल स्पीड में चलती है जिसके परिणाम ये है कि इस प्रकार का घटना बराबर देखने को मिलते रहता है जिसमें ग्रामीणों ने इसकी शिकायत स्थानीय चैयरमेन के पास किया लेकिन उसका कोई असर नही दिखा। वही मौके पर हाइवा वाहन के चालक हाइवा को लेके भागने का प्रयाश कर रहा था। लेकिन ग्रामीणों के मदद से हाइवा को गोड्डा दुमुही के पास पकड़ लिया गया है। लेकिन हाइवा चालक भागने में कामयाब रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post