महागामा अनुमंडल क्षेत्र में निकाली गई भव्य शोभायात्रा शामिल हुए महागामा विधायक.



संवादाता अंकुश कुमार


महागामा : अनुमंडल क्षेत्र बसवा चौक भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर की 132 वी जयंती मनाएं. महागामा विधायक द्वारा बाबासाहेब पर मलयालम व श्रद्धासुमन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर डा. आंबेडकर के कार्यकर्ता के तत्वाधान में एक शोभा यात्रा निकाली गयी। इस भव्य शोभायात्रा में महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह भी मौजूद रही. इस शोभायात्रा में लगभग सैकड़ों लोगों व कार्यकर्ता की मौजूदगी थी. यह कार्यक्रम में सबके मुंह में बस एक ही नारा जय भीम जय संविधान . शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गयी। बसवा चौक, केंचुआ चौक ,केसरी टोला ,गंगा सागर ,अनुमंडल कार्यालय में समापन किया गया . यात्रा में शामिल कार्यकर्ता अमित कुमार, शशिकांत कुमार ,श्याम कुमार ,पल्लव कुमार ,उमेश दास ,संजय कुमार ,जगदीश ,कैलाश पासवान ,शंभू बौद्ध ,अनीता देवी ,विवाह देवी,अनंतलाल यादव ,मंटू भगत, रंजना झा ,सौरभ कुमार, सुधांशु निगम, सनी कुमार के साथ ही साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.। इस शोभा यात्रा का नेतृत्व कर रहे भीम आर्मी के युवा रोहित कुमार ने कहा कि बाबासाहेब संविधान निर्माता ही नहीं एक विचारधारा है जो इसे कभी मिटाया नहीं जा सकता, वक्ता देते हुए कहा कि "जय भीम के नारे लगने से अगर क्रांति होती है तो नारा लगना ही चाहिए या फिर उनके विचारों को तब तक प्रचार मैं लाना चाहिए जब तक उनका कहा हर बात देश की हवाओं में घुल ना जाए, समाजसेवी मनोज दास ने कहा बाबासाहेब सिर्फ दलितों के मसीहा ही नहीं अपितु पूरे मानव समाज विशेषकर महिलाओं के मसीहा थे, हम सभी उनके मार्ग पर चलकर बाबासाहेब के विचारों को घर-घर तक पहुंचाएंगे, भीम आर्मी महिला मोर्चा के विमला देवी ने कहा कि हमारे भगवान बाबासाहेब के विचारों को घर-घर तक पहुंचाएंगे शोभायात्रा में हजारों की संख्या में युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया. महागामा विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान के रचयिता,गरीबों के मसीहा,देश को नई दिशा देने वाले,भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर महागामा की यह भव्य शोभायात्रा की आयोजित की गई. इस जयंती समारोह में शामिल हुई. उसके बाद कार्यकर्ता के साथ चलने लगी. वही इस शोभायात्रा के बारे में बताएं हुए कहा कि यह भव्य शोभायात्रा में शामिल होने का मौका मिला हर साल के जैसा इस साल भी बहुत अच्छा लगा. इस यात्रा मे सभी समाज व महागठबंधन के लोग भी शामिल हो कर इस शोभायात्रा को निकालते हैं. यह यात्रा भव्य और यादगार रहेगा. 




कांग्रेस कार्यालय परिसर में मनाया गया 132 वी अंबेडकर जयंती.


महागामा के प्रखंड कांग्रेस कार्यालय परिसर में शुक्रवार को बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के 132 वी जयंती मनाई. प्रखंड सभागार में बाबासाहेब माल्यार्पण करने के बाद सभी कार्यकर्ता द्वारा बाबासाहेब को नमन किया. इस मौके पर प्रखंड कार्यालय के कार्यकर्ता जहीर ने बताया कि भारतीय संविधान के रचयिता,गरीबों के मसीहा,देश को नई दिशा देने वाले,भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर थे. इस मौके पर मौजूद जहीर ,कृष कुमार,रिजवी,सरफराज,नावेद,आरिफ,प्रकाश कुमार यादव,प्रहलाद यादव आदि कार्यकर्ता ने भाग लिया। . 


महागामा नगर इकाई के विद्यार्थी परिषद द्वारा मनाया गया भीमराव अंबेडकर जयंती

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महागामा नगर इकाई द्वारा बसुआ चौक स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पुण्य अवसर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित कुमार की विशेष उपस्थिति रही। इस माल्यार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि भारतीय बहुग्य, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शत-शत नमन। आगे कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने देश को एक भाईचारे के साथ रहने का रास्ता दिखाया। अंबेडकर ने सामाजिक कुरीतियां और भेद-भाव को मिटाने के लिए काफी संघर्ष किया। डॉ. अंबेडकर ने समाज में व्याप्त बुराइयों के लिए सबसे ज्यादा अशिक्षा को जिम्मेदार माना। इन्होंने महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया. वही नगर उपाध्यक्ष निक्की रॉय ने कार्यकर्ताओं के बीच अपने बातों को रखते हुए बताया कि बाबा साहेब ने सिर्फ अछूतों के अधिकार के लिए ही नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज के पुनर्निर्माण के लिए प्रयासरत रहे। उन्होंने मजदूर वर्ग के कल्याण के लिए भी उल्लेखनीय कार्य किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के उनके बारे में पढ़ना चाहिए ताकि वो उनके जीवन के बारे में जान सकेंगे। इसके बाद अभाविप के नगर उपाध्यक्ष सतीश झा ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचार हमेशा इंसान को समाज के प्रति प्रेरित करते हैं, ताकि सभी अपने समाज को जोड़ने का प्रयास अनवरत जारी रखे। सबसे महत्वपूर्ण उनके दिखाए पथ पर चलते हुए महिलाओं के उत्थान और समाज से कन्या भ्रूण हत्या, बेटियों को शिक्षा मिले इस दिशा में हम सभी को मिलजुलकर कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में नगर मंत्री सुमित मंडल, नगर सह मंत्री निशांत कुमार, दीक्षा कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, प्लस टू कार्य प्रमुख सूरज कुमार , SFD प्रमुख मणि राउत खेल सह प्रमुख आदित्य कुमार , 10th कार्य प्रमुख अक्षय कुमार , कोचिंग प्रमुख दीपशिखा कुमारी, आर्यन कुमार, वरुण कुमार व अन्य अभाविप कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


Post a Comment

Previous Post Next Post