भाजपा मंडल कमेटी बोअरिजोर वह कुसुम घाटी की ओर से गुरुवार को झारखंड के हेमंत सरकार की वादाखिलाफी व विफलता के आरोप में यहां रैली निकाल कर जन आक्रोश प्रदर्शन किया गया। रैली डाकबंगला से आरंभ होकर प्लस टू हाई स्कूल मैदान में सभा के रूप में तब्दील हो गई।


 जहां  कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया जनाक्रोश प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी बोरिया विधानसभा के पूर्व  प्रत्याशी सूर्यनारायण हादसा , प्रबोध सोरेन , अनीता सोरेन आनंद मरांडी शामिल हुए। मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व बोरिओ विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चुनाव के समय जो जनता से वादा किया था उनमें से एक भी वादा अब तक पूरा नहीं किया है।



उन्होंने महा गठबंधन सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया। कहां पूरे राज्य में विकास कार्य ठप है। खनिज संपदा की खुलेआम लूट मची है। एवं  कानून-व्यवस्था भी स्थिति चौपट है। यहां अफसरशाही भी चरम पर है। बिजली पानी समेत बुनियादी समस्याओं से जनता हैरान-परेशान नजर आ रही है। जनता की शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। आगे उन्होंने कहा भाजपा नित रघुवर सरकार के द्वारा जनहित में शुरू की गई तमाम विकास योजनाओं को बंद कर देने का आरोप भीमा गठबंधन सरकार पर लगाया है।


 इस दौरान सूर्यनारायण हंसदा ने कहा कि हेमंत सरकार के पास जनता की आवाज सुनने के लिए समय ही नहीं है। हेमंत सरकार के करीब ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने वाला है इस दौरान राज्य सरकार एक भी उल्लेखनीय काम नहीं कर सकी। पूरे राज्य में अराजक की स्थिति बनी हुई है। स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली हो या शिक्षा व्यवस्था की आए दिन सोशल मीडिया और अखबारों मैं सुर्खियां बनी रहती है। यातायात व्यवस्था जर्जर हालात में है  करीबन 3 साल में सरकार बुआरीजोर से लालमटिया सड़क नहीं बना पाई। जबकि राज्य में ट्रांसफर पोस्टिंग का उद्योग तेजी से पनप रहा है।



कार्यक्रम के समापन के बाद भाजपा शिष्टमंडल ने महामंत्री बमभोली पांडे एवं प्रखंड अध्यक्ष चंदा किसको के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज प्रकाश से मुलाकात कर उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मौके पर सलखु सोरेन, मनोज मरांडी, दिलीप टूडू, कानदन मढै़या, जीतराम हेंब्रम, प्रह्लाद मंडल, विवेक गुप्ता, रवि गुप्ता, दीनबंधु मंडल, सांवरिया, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post