संवाददाता - योगेश सिंह ( गोड्डा, झारखंड ) 

गोड्डा : महागामा विधानसभा से चर्चीत भाजपा नेता निरंजन सिन्हा ने बुधवार को आजसू पार्टी के सुप्रिमों सुदेश महतो से  रांची स्थित आवास पर मुलाकात किया। एनडीए के घटक दल आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी ने झारखंड के गिरिडीह लोकसभा सीट पर जीत हासिल किया है। वहीं भाजपा नेता निरंजन सिन्हा ने गिरिडीह लोकसभा सीट पर आजसू को जीत की बधाई दिया। 

वहीं सिन्हा ने कहा कि झारखंड मे गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के सहयोगी दल आजसू पार्टी से माननीय श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी जी के प्रचंड जीत के लिए झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री,आजसू पार्टी के सुप्रीमो सह सिल्ली विधायक श्री सुदेश महतो जी से रांची स्थित आवास पर मिल कर बधाई एवं शुभेच्छा दी एवं झारखंड में एनडीए और भी मजबूत हो इस पर चर्चा हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post