गिरिडीह - रांची से गिरिडीह आ रही बाबा सम्राट बस डुमरी मुख्य मार्ग पर स्थित बराकर नदी में गिर गई, इस घटना में कई लोगों के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य जारी है। रात होने के कारण कई लोगो को मोबाइल से टार्च जलाकर बस से निकाला जा रहा है। खबर लिखे जाने तक डूबने वालों की संख्या पता नहीं चल पाया है। पुलिस प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुट गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की देर शाम तकरीबन 9 बजे की बताई जा रही है। नदी में बस गिरने से पूरे इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है की इस घटना से यात्रियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस सहित स्थानीय लोगों की मदद से घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार चालक का संतुलन बिगड़ने से बस नदी में जा गिरी। घटना के बाद लोगों में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक शर्मा भी मौके पर पहुंच गए हैं। जिला प्रशासन के द्वारा आस पास के एंबुलेंस को बुला लिया गया है। लाइट व एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच चुकी है। और तेज गति से राहत कार्य चल रही है।
Post a Comment