गोड्डा रिर्पोट अमरेंद्र सिंह बिट्टू
गोड्डा : शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में नवंबर 2022 से अक्टूबर 2023 तक "स्वास्थ्य मन स्वस्थ घर थीम" के अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गोड्डा में शनिवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से 68 किशोर, किशोरियों का हिमोग्लोबिन एवं व्यक्तिगत स्वच्छता एवं अन्य बीमारियों का जांच एवं उपचार किया गया। डॉ० अजयनन्द पाठक के द्वारा बताया गया कि किशोरावस्था (10-19 वर्ष) वृद्धि तथा विकास की एक महत्वपूर्ण अवस्था होती है।
यह बाल्यावस्था से किशोरावस्था में परिवर्तन का समय होता है तथा इस अवस्था में शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तन बहुत तीव्रता से होते हैं। इस अवस्था में किशोर-किशोरी यौन, मानसिक तथा व्यवहारिक रुप से परिपक्व होने लगते हैं। किशोर-किशारियों की समस्याएं विभिन्न प्रकार की होती है।
उन्होंने आगे बताया कि प्रत्येक समूह की समस्याएं एक दूसरे से अलग हो सकती हैं तथा उनको समाज का ही एक विशेष अंग मानते हुए महत्व देना चाहिए। किशोरावस्था के दौरान हार्मोन परिवर्तन के कारण यौवनकाल की शुरुआत होती है, शारीरिक वृद्धि तेजी से होती है तथा दो तरह का यौन लक्षण प्रकट होता है।
इसके साथ ही मानसिक एवं भावनात्मक परिवर्तन जैसे कि स्वयं की पहचान बनाना, किसी प्रकार की रोक-टोक पसंद न करना, यौन इच्छा तथा विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण की भावना उत्पन्न होती हैं। इस अवस्था में वे परिवार के अतिरिक्त बाहरी लोगों के सम्पर्क में भी आने लगते हैं।शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक जयशंकर ने बताया कि यह मेला प्रत्येक माह के 14 तारीख को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर अलग अलग थीम पर आयोजित की जाएगी, जनवरी माह का थीम असोलेसेंट एंड युथ स्पेसिफिक हेल्थ एंड वेलनेस एक्टिविट्स है। इस कैम्प में कुल 134 शहरवासियों का स्वास्थ्य जांच किया गया।इस मौके पर वार्ड पार्षद गुनानन्द झा, बी०टी०टी० प्रह्लाद कुमार, एल०टी० प्रभात कुमार जी०एन०एम० अर्चना कुमारी, किरण मरांडी, ए०एन०एम० सिम्पू, रीना, रूपम, साधना, अलबिना, पुष्पा, योगा प्रशिक्षक लिली कुमारी सहिया रानी, प्रेमलता झा, नागोरी देवी रजनी कुमारी आदि ने भाग लिया।
Post a Comment